महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने असम को हारकर खिताब अपने नाम किया

नारायणपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ में 30वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (राजमाता जिजाबाई ट्रॉफी) के फाइनल राउंड में उत्तर प्रदेश ने असम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम दर्ज किया।

रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी पूजा ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

तेज गर्मी के बीच शुरू हुए इस मुकाबले का पहला हाफ बिना किसी गोल के समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर देखी गयी। दूसरे हाफ में भी संघर्ष जारी रहा लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में उत्तर प्रदेश की पूजा (जर्सी नंबर 07) ने महत्वपूर्ण गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

उत्तर प्रदेश की गोलकीपर मंजू और रक्षा पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम की टीम के सभी गोल प्रयासों को विफल कर दिया। असम की ओर से बोबिता पाची और निंगथौजम रोनी देवी ने बेहतर प्रयास किए लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो सके।

उत्तर प्रदेश की कप्तान संतोष के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन संयोजन और रणनीति का प्रदर्शन किया। यह जीत उत्तर प्रदेश टीम के लिए चैम्पियनशिप में एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हुई है।

 

Next Post

सेवानिवृत्ति के बाद रिकवरी की राशि ब्याज सहित लौटाएं

Thu Oct 9 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने सेवानिवृत्ति के बाद रिकवरी की गई राशि छह प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का राहतकारी आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता दमोह निवासी जयनारायण मिश्रा की ओर से अधिवक्ता नर्मदा प्रसाद चौधरी, अमित चौधरी व आरएल चौधरी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि […]

You May Like