चिंतन: जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागेदारी

सिंगरौली:म.प्र. के साथ-साथ विंध्य में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा ब्राम्हण नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। जिसको लेकर शुक्रवार को विंध्य के कांग्रेसी नेताओं ने जिला मुख्यालय बैढ़न के एक निजी होटल में विप्र समाज के साथ चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में ब्राम्हण समाज के प्रबुद्ध नागरिको के साथ जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागेदारी पर एकजुटता दिखाते हुये एक साथ रहने व पार्टी को अपनी हिस्सेदारी पर विचार विमर्श किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा , पूर्व लोस अध्यक्ष सीधी बृजेश तिवारी, जिला महामंत्री संदीप परौहा, धीरेन्द्र मिश्रा रीवा संभाग से शिरकत किये।

चितंन शिविर में सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये विप्र समाज के आये हुये प्रबुद्ध नागरिको को श्रीफल भेंट किया गया। जहां रायशुमारी की गई। रायशुमारी में सभी को खुला मंच दिया गया कि सभी अपने-अपने विचार रखे की कैसे ब्राम्हणों को एकजुट किया जा सके और कांग्रेस पार्टी में अपनी भागेदारी सुनिश्चित की जा सके। क्योंकि विंध्य में 26 फीसदी ब्राम्हण की बाहुल्ता है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी में 25 वर्ष से दरी बिछाने तक ही सीमित रखा गया है। अब हम सबको उसके ऊपर उठ कर अपनी मजबूत हिस्सेदारी बढ़ाना है।

मंथन के दौरान कहा गया कि अभी तक हम सब के विचार नही मिल रहे थे। लेकिन इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि हमे अपने-अपने विचार को मिलाना है। हम सब एक जुट होंगे। तभी हिस्सेदारी में भागेदारी बन सकते हैं। हमे शहर से निकल कर गांव-गांव जाना है। अगर एक गांव में एक भी विप्र समाज का व्यक्ति है, उससे हर हाल में मिलना है, अपने साथ उसके सुख-दुख को समझना है। तभी हम एक जुट हो पाएंगे। वर्तमान की जो स्थिति है, उसमें 6 जिलों में 9 जिलाध्यक्ष होते थे, जिसमें से चार ब्राम्हणों को जगह मिलती थी।

लेकिन अब एक ब्राम्हण की हिस्सेदारी रखी गई है, ऐसे में कहीं न कहीं हम ब्राम्हण समाज के नेताओं को उपेक्षित किया गया है। चिंतन के दौरान रीवा से आये पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी होगी, उसकी उतनी भागेदारी होगी। ऐसे में हम सब विंध्य के ब्राम्हण समाज के कांग्रेसी नेताओं को अब एक जुट होने का समय आ गया है।

इस चिंतन शिविर में राम अशोक शर्मा, रमाशंकर शुक्ला, अमित द्विवेदी, देवेन्द्र पाठक दरोगा, मनोज दुबे, सीपी शुक्ला, शशिकला पाण्डेय, मधु शर्मा, उपेन्द्र शुक्ला, दिलीप धर द्विवेदी, रामसाचे दुबे,अनुज शुक्ला, रामनिवास तिवारी, विपिन तिवारी, उपेन्द्र कुमार दुबे, सूरज द्विवेदी, दुर्गा पाण्डेय, मिनाक्षी दुबे, अरूण पाण्डेय, मनीष चौबे सहित भारी संख्या में कांग्रेस से जुड़े ब्राम्हण समाज के नेता उपस्थित रहे।

Next Post

दहेज प्रथा, नशामुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरुक

Sat Sep 27 , 2025
करनवास। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीलवाडिय़ा में थाना करनवास से आई पुलिस टीम ने मैं भी अभिमन्यु अभियान के तहत विद्यार्थियों को 7 बिंदुओं के तहत जागरूक किया. टीम द्वारा दहेज प्रथा, रूढि़वादिता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा,नशा मुक्ति के नुकसान, दुष्परिणाम बताते हुए इनसे दूर रहने की समझाईश देते हुए जागरूक […]

You May Like