पलेरा: संभागीय कबड्डी व योगासन प्रतियोगिता सागर संभाग के 6 जिलों में टीकमगढ़, सागर, दमोह पन्ना, छतरपुर के बालक-बालिकाओं ने वर्ग 14 वर्ष, वर्ग 17 वर्ष वर्ग 19 वर्ष में जबरदस्त खेल का जलवा बिखेरा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में निवाड़ी की टीम विजेता रही।सागर की टीम उप विजेता रही। 17 वर्ष बालिका वर्ग कबड्डी में सागर की टीम विजेता रही जबकि उपविजेता के रूप में दमोह की बालिकाओं ने अपने खेल का जौहर दिखाया।जानकारी के अनुसार 19 वर्ष बालक वर्ग में टीकमगढ़ और छतरपुर की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। तथा अंदर 17 बालक वर्ग में भी टीकमगढ़ और छतरपुर के मध्य मुकाबला
संभाग स्तरीय शालेय केंद्रा एरियोगिता
खेला गया। इस मुकाबले में टीकमगढ़ विजेता व छतरपुर उप विजेता रही योगासन में बालिका 14 वर्ष सागर विजेता नहीं वही उपविजेता के रूप में छतरपुर के खिलाड़यिों ने योग में अपने जौहर दिखाएं तथा बालक वर्ग 14 वर्ष में सागर विजेता तो दमोह उपविजेता रही। समापन के दौरान सागर संभाग के समस्त जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने जिले के ध्वज के साथ रामराजा ग्राउंड पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, विश्वदीप चौहान, अवधेश रावत, प्रताप मिश्रा, कमलेश अहिरवार, नीरज देशमुख, वीरेंद्र मिश्रा संभाग स्तरीय योगासन तथा कबड्डी सभी खेलों में तीनों दिन रेफरी के रूप में जक्कल एहसीरूद्दीन खानए शैलेंद्र सिंह रायए तथा योग में राम सिंह राजपूत, पन्नालाल अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
