गुना:जिले के जीआरपी थाना क्षेत्र में सीएमएस इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड की ग्वालियर शाखा के कर्मचारी सतेन्द्र सिंह तोमर पर गंभीर वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। ब्रांच मैनेजर गौतम गर्ग ने बताया कि सतेन्द्र 4 अगस्त 2020 से कंपनी में कार्यरत था और उसका जिम्मा रेलवे स्टेशन गुना से नगदी कलेक्शन कर स्टेट बैंक, तेलघानी शाखा में जमा कराने का था।
रेलवे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 से 31 जनवरी 2025 के बीच 7 रसीदों की कुल राशि 21,02,637 रुपये बैंक में जमा नहीं की गई। आरोपी ने फर्जी बैंक सील लगाकर रेल्वे को जमा किए जाने का प्रमाण दिया, जबकि वास्तविक राशि अपने पास रखी।
घटना की सूचना पर जीआरपी थाना गुना में शून्य के अपराध क्रमांक 01/25, धारा 316(5) बीएनएस के तहत FIR दर्ज की गई। आरोपी पर बैंक गबन, फर्जीवाड़ा और रेलवे राशि में हेरफेर के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने आवश्यक दस्तावेज जैसे आवेदन पत्र, ज्वाइनिंग सेट और ऑथराइजेशन पत्र भी संलग्न किए हैं। जांच जारी है।
