ह्यूस्टन, 21 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राज्य ओक्लाहोमा में सप्ताहांत में भारी तूफान आने से तीन लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि रविवार को ओक्लाहोमा सिटी से लगभग 10 मील (लगभग 16 किमी) दक्षिण में मूर में बाढ़ के पानी में वाहन बह जाने से 12 वर्षीय लड़के और उसकी मां की मौत हो गई।
मूर पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक मौसम की घटना थी, जिसने सड़कों को प्रभावित किया और शहर भर में दर्जनों उच्च जल-जमाव की घटनाएं हुईं।’
काउंटी ने फेसबुक पर लिखा कि ह्यूजेस काउंटी के एक शहर स्पाउल्डिंग में शनिवार रात एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
पोस्ट में लिखा गया है कि कई घर और संरचनाएं नष्ट हो गईं।
