मोदी चार दिन की जापान और चीन यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

तियांजिन, 01 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को यहां से स्वदेश रवाना हो गये। श्री मोदी गुरुवार रात दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत जापान आर्थिक मंच की बैठक तथा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 25वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री सेंडाई शहर भी गए जिसे जापान का सेमीकंडक्टर हब माना जाता है।

श्री मोदी जापान से शनिवार शाम को चीन पहुंचे। यहां उन्होंने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ साथ अलग अलग बैठक की।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को एससीओ की शिखर बैठक में भाग लिया और रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो साल में 244 प्रतिशत बढ़ा अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजिट

Mon Sep 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के रास्ते विदेश के एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 2024-25 में दो साल पहले के मुकाबले करीब साढ़े तीन गुना हो गयी है। एयरपोर्ट की संचालक कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोमवार को […]

You May Like