एमडी और उसे बनाने के रसायनों के साथ तस्कर को दबोचा

इंदौर: नारकोटिक्स प्रकोष्ठ की बड़ी कार्रवाई में एक कार चालक को मादक पदार्थ एमडी और इसे तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले खतरनाक रसायनों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी हुंडई वर्ना कार में यह माल परिवहन कर रहा था. नारकोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने संदिग्ध कार की घेराबंदी कर चालक को पकड़ा.

तलाशी में 10 किलो से अधिक ठोस रसायन और करीब 10 लीटर से ज्यादा तरल रासायन बरामद हुए, जिन्हें एमडी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन रसायनों को सप्लाई चैन का हिस्सा बनकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहा था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. नारकोटिक्स प्रकोष्ठ अब यह पता लगाने में जुटा है कि बरामद रसायन कहां से लाए गए और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था.

Next Post

वार्ड 46: नलों में आ रहा गंदा पानी, रहवासी इस्तेमाल करने को मजबूर

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर:शहर को स्वस्थ बनाने की कोशिशें जहां की जा रही है वहीं दूषित जल की समस्या भी बरकरार है. शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद अपनी ओर से प्रयास करते हैं लेकिन नगर निगम की इंजीनियर टीम विफल रहती है. उन्हें पता नहीं चल पाता कि नर्मदा लाईन में दूषित जल […]

You May Like