लाखों के गबन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड, शाखा अनूपपुर से 21 लाख 93 हजार 868 रुपये गबन के मामले में लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी और एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टीम ने जिला कटनी व सतना से आरोपियों को दबोचा।

शाखा प्रबंधक सपन रजक की रिपोर्ट पर 5 अप्रैल 2024 को धारा 406, 409, 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपियों ने लोन धारकों से वसूली कर राशि कंपनी में जमा नहीं की थी। कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस ने मनीष कुशवाहा, लखन कुमार चक्रवती और अजय कुशवाहा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। चौथा आरोपी अभी फरार है।

Next Post

ट्रेन से लापता युवती की बुधनी में भी सरगर्मी से तलाश

Sun Aug 10 , 2025
बुधनी. चलती ट्रेन से लापता हुई 28 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. जिसकी आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली थी. युवती को नर्मदा नदी सहित क्षेत्र के घने जंगलों में तलाशा जा रहा है. जानकारी के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हुई इंदौर निवासी अर्चना तिवारी का दूसरा […]

You May Like