मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में भारतीय पूँजी बाजार से शुद्ध रूप से 5,538 करोड़ रुपये (63.4 करोड़ डॉलर) की पूंजी की निकासी की।
वैश्विक अनिश्चिताओं के बढ़ने के बीच यह लगातार दूसरा महीना है जबकि एफपीआई भारतीय पूँजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे। जून में उनकी ओर से शुद्ध रूप से 63.4 करोड़ डॉलर की निकासी की गयी थी।
जुलाई के पहले तीन सप्ताह में शुद्ध रूप से लिवाल रहे विदेशी निवेशकों ने आखिरी सप्ताह में जमकर बिकवाली शुरू कर दी थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क की घोषणा मानी जा रही है।
इस साल जनवरी से अब तक एफपीआई ने भारतीय में 885.4 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है।
