झूठी गवाही देने का बनाया दबाव, राजीनामा के लिए धमकाया

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास बीती रात बदमाशों ने एक प्रकरण में झूठी गवाही देने का दबाव बनाते हुए पीडि़त को राजीनामा करने के लिए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक विवेक साहू निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से ड्राईवरी करता है।

बीती रात दुर्गा मंदिर के पास खड़ा था वहीं पर बब्लू पटवा और सौरभ शर्मा उर्फ पप्पू टेडी दोनो आये और एक राय होकर धमकाने लगे कि जो केस लगवाया है उसमे राजीनामा कर ले और कोर्ट में जाकर झूठी गवाही दें जिससे हमारे राजीनामा हो जाये। दोनों एक राय होकर बोले की हम तुझे यहीं निपटा देंगें और सदा सदा के लिये तेरा मुंह बंद कर देंगे। केस वापस लेने के लिये दबाव बनाने के साथ उसे धमकाते हुए फरार हो गए।

Next Post

न्यायाधीश ने जेल परिसर में रौपे पौधे

Sun Aug 3 , 2025
भैरूंदा. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने पौधारोपण अभियान विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा के तहत भैरूंदा के ग्राम वासुदेव में पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही मानवता की सच्ची सेवा है. इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में प्रधान […]

You May Like