न्यायाधीश ने जेल परिसर में रौपे पौधे

भैरूंदा. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने पौधारोपण अभियान विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा के तहत भैरूंदा के ग्राम वासुदेव में पौधरोपण किया.

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही मानवता की सच्ची सेवा है. इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पौधरोपण करें और उन पौधों का संरक्षण भी करें. प्रधान जिला न्यायाधीश आर्य ने भैरूंदा सब जेल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने पाकशाला, जेल लीगल एड क्लीनिक, बंदियों के बैरक, पानी एवं रोशनी की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता, उपचार संबंधी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. बंदियों के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा उनके प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए. इस मौके पर न्यायाधीश हेमंत जोशी, स्मिता सिंह ठाकुर, एमके वर्मा, उषा तिवारी, आसिफ अहमद अब्बासी, विजय डांगी, महेश कुमार चौहान, विनीता गुप्ता, दीपेन्द्र मालू सहित अन्य न्यायाधीश जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान मौजूद थे.

 

Next Post

जबलपुर रेल मंडल द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

Sun Aug 3 , 2025
जबलपुर: आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत जबलपुर मंडल के यांत्रिक विभाग द्वारा जबलपुर, कटनी, सतना एवं रीवा स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान से […]

You May Like

मनोरंजन