ग्वालियर। भारी बारिश के बीच गुप्तेश्वर पहाड़ी पर एक दीवार धराशाई होने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर राहत टीम पहुंच गई है।
बालाघाट। लालबर्रा मार्ग पर गर्रा डिपो के पास दशहराटोला गोलाई में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूर युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतकों की पहचान गर्रा निवासी राहुल (पिता गोपीचंद) और लालबर्रा के छतेरा निवासी संजय […]