विद्युत कंपनियों में हजारों नये पद स्वीकृत करने पर ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार माना

ग्वालियर: विद्युत वितरण कंपनियों में वर्षों बाद हजारों की संख्या में नये पद स्वीकृत करने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आभार माना है। तोमर का कहना है कि 15 साल बाद इतनी बड़ी संख्या में पदों का सृजन किया गया है। इससे हजारों युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।ऊर्जा मंत्री तोमर का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2011 के बाद पहली बार विद्युत वितरण कंपनियों की संगठनात्मक संरचना में ऐतिहासिक सुधार का अनुमोदन किया गया है। बदलते समय और तकनीकी जरूरतों के अनुरूप 77,298 पदों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें 49,263 नए नियमित पद शामिल हैं।

इससे बिजली वितरण व्यवस्था और अधिक मजबूत व प्रभावी होगी, उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। मंत्री ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। तोमर ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिये सभी क्षेत्रों में प्रयासरत है। उसी दिशा में यह ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Next Post

खरीफ सीजन में खाद संकट, नकली बीज से किसान त्रस्त

Thu Jul 10 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन की शुरुआत किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने किसानों को डीएपी और खाद के लिए तरसा दिया है। जरूरी 6.5 लाख मीट्रिक टन डीएपी में से सिर्फ 4.1 लाख […]

You May Like