उज्जैन की प्रियांशी ने वियतनाम में कुश्ती की एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया

उज्जैन। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी दी कि उज्जैन निवासी बालिका प्रियांशी पिता मुकेश बाबूलाल प्रजापति ने हाल ही में एशियाई चैंपियनशिप कुश्ती में वियतनाम में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस उपलब्धी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रियांशी को शुभकामनाएं दी हैं । साथ ही जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं कुश्ती प्रेमियों ने भी प्रियांशी को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि प्रियांशी को 11 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती का शौक रहा है , प्रियांशी की बड़ी बहन नुपुर भी कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रही है। प्रियांशी ने विभिन्न र्स्पधाओं में मेडल प्राप्त किए हैं । जिनमें 2018 में अंडर 15 में जापान में चौथा स्थान प्राप्त किया ,जूनियर 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप बुल्गारिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया ,जूनियर में ही 2023 में जॉर्डन एशियाई चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया ,2020 में सीनियर फेडरेशन कप पंजाब में गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं 2025 में सीनियर में एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड पदक प्राप्त कर प्रदेश एवं राष्ट्र का नाम गौरवांवित किया है। प्रियांशी आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाली 53 किलो वर्ग में रैंकिंग सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप तुर्की में जाऐंगी व दल का प्रतिनिधित्व करेंगी।े

Next Post

भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष होने पर हुआ श्रम सम्मेलन

Mon Jun 30 , 2025
उज्जैन। जल्द सरकार आउटसोर्स कर्मचारी को लेकर शासन के विभागों में एवं जहां पर ठेका कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं आउटसोर्स कर्मचारी के स्थाईकरण के लिए रास्ते निकलेगी और आउटसोर्स कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करेगी, श्रम विभाग का आदेश जारी होने के बाद जिन संस्थाओं में अभी […]

You May Like