कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को किये स्वेटर वितरित

इंदौर: इंदौर एकीकृत पाठशाला, शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 22 (सीआरपी लाइन) में आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरक सामाजिक पहल में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सहभागिता करते हुए बच्चों को स्वेटर वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.कार्यक्रम समाजसेवी डॉ. प्रेमकुमारी नाहटा की प्रेरणा से सेवानिवृत्त चिकित्सकों के समूह द्वारा आयोजित किया गया.

स्वेटर वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाए. ठंड से प्रभावित नहीं हो और ठंड के कारण कोई भी बच्चा स्कूल की छुट्टी नहीं करें. समाज सेवा की यह पहल विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है. इस अवसर पर कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया.

बच्चों से कहा कि वे नियमित रूप से स्कूल जाए. पढ़े, लिखे, उन्नति करें और बड़े व्यक्ति बनें. उन्होंने बच्चों से शैक्षणिक विषयों और पाठ्यक्रमों की रूचि के बारे में भी जाना. उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य और करियर के बारे में जानकारी ली. कलेक्टर श्री वर्मा ने विद्यालय में एक्टिविटी रूम विकसित करने की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके.

तीन और स्कूलों में दिए जाएंगे स्वेटर
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. प्रेमकुमारी नाहटा, डॉ. मुक्ता जैन, डॉ. हेमंत जैन, श्रीमती उर्मिला काकड़िया, डॉ. अतुल नाहटा, डॉ. जयश्री नाहटा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे. डॉ. हेमन्त जैन ने कहा कि शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी विद्यार्थी को ठंड का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से सभी बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए. उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम तीन और अन्य स्कूलों में भी आयोजित किए जाएंगे.

Next Post

'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती है कृति खरबंदा

Sat Dec 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ‘मुगल-ए-आज़म’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘राम लीला’ जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नए, गहरे स्तर पर चुनौती दें। हाल ही […]

You May Like

मनोरंजन