मुरैना, 17 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में माता पिता के साथ बाइक से घर जा रही एक छात्रा की बाइकसवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्यारवीं कक्षा की छात्रा मलिश्का कड़ेरा(19) कल रात अपने माता पिता के साथ ग्राम बलहरा से बाइक से अपने गांव बदरपुरा आ रही थी। रास्ते में बाइकसवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके उपरांत आरोपी मौके से फरार हो गए। मृत छात्रा के पिता लाखन कड़ेरा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही भीकम से एक लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि जिस समय बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी, तब छात्रा मलिश्का ने कहा कि उसने उन्हें पहचान लिया है, तभी उसको बदमाशों ने गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस हत्या के कारणों की जांच और बदमाशों की तलाश कर रही है।
Next Post
दस साल तक हिंदू बनकर महिला को ठगता रहा ‘लव जिहादी’
Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. खजराना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले लव जिहादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शहनवाज पटेल पिछले दस वर्षों से खुद को हिंदू बताकर महिला के साथ रिश्ते में रह रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस […]

You May Like
-
6 months ago
शिवपुरी जिले में उतरी 1090 टन यूरिया की रैक
-
6 months ago
तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार 2 की मौत
