सदर बाजार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

इंदौर: थाना सदर बाजार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूरज उर्फ गणेश (निवासी कुम्हारखाड़ी, इंदौर) और हर्ष (निवासी कुम्हारखेड़ी, बाणगंगा, इंदौर) को इमली बाजार चौराहा से संदिग्ध स्थिति में पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 07 पत्ते Alprazolam Tablet 0.5 MG (ब्रांड नाम RLAM 0.5) बरामद हुए। इन पत्तों में कुल 100 टैबलेट थीं, जिनका कुल वजन 12.5 ग्राम पाया गया। यह दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। इसके अलावा, सूरज उर्फ गणेश के पास से एप्पल और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा हर्ष के पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Next Post

मैदान में सजा था जुआ फड़, छह धरे गए

Tue Jan 7 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम मानेगांव स्थित मैदान में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन जुआरियों को धरदबोचा। जिनके कब्जे से   नगद 3540 रूपये एवं 1 मोबाइल जप्त किया गया। पुलिस ने बताया कि  ताश पत्तों पर रूपये पैसों की की हारजीत […]

You May Like