दस साल तक हिंदू बनकर महिला को ठगता रहा ‘लव जिहादी’

इंदौर. खजराना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले लव जिहादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शहनवाज पटेल पिछले दस वर्षों से खुद को हिंदू बताकर महिला के साथ रिश्ते में रह रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

थाना खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि शहनवाज पटेल नामक युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए उसके साथ दस वर्षों तक प्रेम संबंध बनाए रखे. इस दौरान वह लगातार शादी का झांसा देता रहा और बाद में उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा. जब पीड़िता ने इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की शिकायत पर खजराना पुलिस ने आरोपी 37 वर्षीय शहनवाज पटेल पिता सलीम पटेल निवासी शंकर नगर, खजराना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी घटना के बाद इंदौर से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को इंदौर से भागने से पहले ही दबोच लिया.

Next Post

सड़क निर्माण में विवाद: सरपंच पति लाला गर्ग पर हमला 

Tue Jun 17 , 2025
सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के परासी गांव में सोमवार रात भाजपा युवा मंडल मड़वास अध्यक्ष एवं सरपंच पति लाला गर्ग पर हमला हुआ। गांव में सडक़ निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। लाला गर्ग की पत्नी गांव की सरपंच हैं। सोमवार शाम 4 […]

You May Like