
सीधी। जिले भर में विशेष अभियान के तहत 89 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विशेष अभियान के अंतर्गत जिले भर में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें विभिन्न अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी आदि के प्रकरणों में न्यायालय से जारी कुल 89 वारंट जिसमें 25 स्थाई वारंट एवं 64 गिरफ्तारी वारंट की तामील कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
