पेयजल संकट: कलेक्टर ने सुनी फरियाद, दो दिन में आपूर्ति के निर्देश

रायसेन। हर मंगलवार की तरह इस बार भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान सीहोरा इमलिया गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण बारिश में भीगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पेयजल संकट की शिकायत की। ग्रामीणों को बारिश में भीगते देख कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा स्वयं गाड़ी से उतरकर सीधे उनके पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नलजल योजना का संचालन पंचायत द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जा रहा है, परंतु समिति की लापरवाही के कारण योजना सही ढंग से संचालित नहीं हो रही है। मोटर खराब होने से पिछले पंद्रह दिनों से जल आपूर्ति ठप है, जबकि ग्रामीण नियमित रूप से नल कनेक्शन शुल्क जमा कर रहे हैं। कलेक्टर ने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी गिरीश कामले को बुलाकर तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। पीएचई अधिकारी ने बताया कि मोटर मरम्मत का कार्य जारी है और दो दिन में जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही, नलजल योजना के सुचारु संचालन के लिए नई समिति भी गठित की जाएगी।

Next Post

महाकाल मंदिर के शिखर पर स्वर्ण ध्वज की वैदिक विधि से पुनः स्थापना

Tue Jun 3 , 2025
उज्जैन। महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित स्वर्ण ध्वज मंदिर प्रबंध समिति ने साधारण के बाद मंगलवार को पुर्नस्थापित किया उल्लेखनीय की कुछ दिन पहले शिखर का ध्वज क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे समिति ने खुद निकालकर उसे संधारित कराया। मंदिर का यह धर्म ध्वज महाराज विक्रमादित्य एवं कालिदास […]

You May Like