नर्मदा नदी में डूबे तीन युवक, मौत

मंडला। जिले के रामनगर में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना हिरदेनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम रामनगर स्थित किला के पास हुई। लगभग तीन घंटे की सघन तलाश के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान राकेश पिता शंकर उइके 25 वर्ष, नवीन पिता श्याम लाल 18 वर्ष और शिव पिता सुखलाल 25 वर्ष के रूप में हुई है। ये तीनों युवक चिंरईडोंगरी रेलवे रमपुरी निवासी थे और तीनों युवक आपस में चचेरे भाई थे।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रामनगर किला घूमने के लिए आए हुए थे। घूमने के बाद वे नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए उतरे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दो अन्य युवक भी पास पहुंचे, लेकिन कुछ ही समय में तीनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में समा गए।

बताया गया कि स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन तीनों युवकों का पता नहीं लगा पाए। इसके बाद इसकी जानकारी हिरदेनगर पुलिस और एसडीईआरएफ टीम को सूचना दी गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे युवकों के शव मिले, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मंडला भेज दिया है।

Next Post

माहेश्वरी समाज और रेडक्रॉस ने लगाया रक्तदान शिविर

Sun Jun 1 , 2025
  ग्वालियर। आज रक्तदान शिविर का आयोजन माहेश्वरी समाज और रेडक्रॉस सोसाइटी मुरार नगर सभा द्वारा श्याम वाटिका में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अ. भा. माहेश्वरी महासभा से आशुतोष माहेश्वरी, नवीन डागा, जिला अध्यक्ष डॉ उमेश होलानी, मुरार नगर सभा अध्यक्ष शैलेश भूतडा, सचिव मनोज मालू, जिला महिला अध्यक्ष […]

You May Like

Play sound