कांग्रेस ने चित्रकूट में निजीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

भोपाल, 24 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने राज्य के चित्रकूट में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
श्री नायक ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि चित्रकूट की पवित्र धरा पर निजीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। एक ओर तो सरकार रामराज्य की बात करती है, दूसरी ओर उन्हीं के नाम पर बनी संस्थाएं आज भ्रष्टाचार और अराजकता की जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चित्रकट में नमामि गंगे के नाम पर योजनागत लूट चल रही है। सांस्कृतिक, सामाजिक विचारों से निर्मित सामुदायिक भवन को जनकल्याण के लिए जनता को समर्पित किया जाना था, लेकिन उसे एक निजी होटल में बदल दिया गया है, जो अब नशे और अव्यवस्था का केन्द्र बन गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि एक साजिश है। ग्राम स्वराज के मॉडल को खत्म कर सब कुछ निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
उन्होंने मंदाकिनी नदी में चित्रकूट का गंदा पानी गिराने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने नमामि गंगे योजना की सीबीआई जांच करवाने की भी मांग की।

Next Post

हत्या के मामले में फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Sat May 24 , 2025
भिंड, 24 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश की भिंड पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक कुख्यात इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या, लूट और अपहरण जैसे संगीन मामलों में वांछित ये आरोपी कल भिण्ड रेलवे स्टेशन के पास देहात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक डॉ […]

You May Like