ट्रम्प ने सऊदी अरब के साथ प्रमुख रक्षा सौदा किया, सीरिया पर प्रतिबंध हटाने की योजना की घोषणा की

रियाद, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को रियाद में सऊदी अरब से 600 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल की और सीरिया पर प्रतिबंध हटाने की कसम खाई।

व्हाइट हाउस की ओर जारी बयान के अनुसार, निवेश प्रतिबद्धता में विभिन्न क्षेत्रों में समझौते शामिल हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा उद्योग, प्रौद्योगिकी नेतृत्व और वैश्विक बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच शामिल है।

बयान में कहा गया है कि इन सौदों में इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बिक्री समझौता – लगभग 142 अरब डॉलर शामिल है। रक्षा समझौते के हिस्से के रूप में, संयुक्त राज्य अमेरिका सऊदी अरब को एक दर्जन से अधिक अमेरिकी रक्षा फर्मों से अत्याधुनिक युद्ध उपकरण और सेवाएं प्रदान करेगा।

बयान में कहा गया है कि यह सौदा सऊदी अरब की रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण निवेश का प्रतिनिधित्व करता है, जो अमेरिकी प्रणालियों और प्रशिक्षण पर आधारित है। बाद में एक निवेश मंच पर बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि वह सीरिया पर प्रतिबंध हटा देंगे।

 

Next Post

अल्काराज और ड्रेपर भिड़ेंगे इटालियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

Wed May 14 , 2025
रोम (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इटालियन ओपन के अंतिम आठ में ब्रिटेन के जैक ड्रेपर से भिड़ेगे। आज यहां राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अल्काराज ने रूस के करेन खाचानोव को दो घंटे 29 मिनट तक चले उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर […]

You May Like

मनोरंजन