फर्जी सीबीआई अफसर बनकर वीडियो कॉल से डराने की कोशिश

इंदौर। शहर में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ने वीडियो कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर नागरिक को डराने की कोशिश की। ठग ने युवक पर झूठे आरोप लगाए और दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कॉल काटा, संदिग्ध नंबर ब्लॉक किया और सीधे मल्हारगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि कॉल की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ठग का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी इस तरह वीडियो कॉल या फोन कर किसी से धनराशि नहीं मांगता। आमजन ऐसे कॉल से सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Next Post

30 वर्षीय युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत 

Wed Aug 20 , 2025
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के सिमखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। सिमखेड़ा निवासी पवन पिता रमेश बावरी अपने खेत […]

You May Like