शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना आज देर रात की है। सरजापुर गांव के 9 लोग पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 7 लोग घायल हुए, जिन्हें कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
