बस को ट्राले ने मारी टक्कर, 6 घायल

भिंड: मेहगांव थाना क्षेत्र में लाड़मपुरा मोड़ पर सोमवार को देर रात एक बस में पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार इंद्रेश सिंह भदौरिया निवासी रूप साह का पूरा हाल मीरा कॉलोनी अपनी गाड़ी को ग्वालियर में रखकर रात को दूसरी सवारी बस से वापस लौट रहे थे।

इसमें अन्य यात्री भी सवार थे। यह गाड़ी भिंड के नजदीक लाड़मपुरा मोड़ पर सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रज्ञान उम्र 14 साल पुत्र नरेश कुमार निवासी भीमनगर, सचिन कौशल उम्र 28 साल पुत्र सुरेंद्र सिंह कौशल निवासी भीमनगर, विजय शुक्ला उम्र 35 साल पुत्र कैलाश शुक्ला निवासी शास्त्री कॉलोनी सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

Next Post

भिंड में रात में सायरन बजाकर की रिहर्सल, किले पर लगे सायरन

Mon May 12 , 2025
भिंड: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भिंड शहर अलर्ट है। रात में नगर पालिका द्वारा सायरन की रिहर्सल की गयी। करीब दो​ मिनट तक सायरन बजाया गया। आवाज सुनकर लोग अलर्ट हुए, उन्हें लगा कि कोई बड़ा खतरा है। हालांकि कुछ ही देर में सायरन की […]

You May Like