भिंड में रात में सायरन बजाकर की रिहर्सल, किले पर लगे सायरन

भिंड: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भिंड शहर अलर्ट है। रात में नगर पालिका द्वारा सायरन की रिहर्सल की गयी। करीब दो​ मिनट तक सायरन बजाया गया। आवाज सुनकर लोग अलर्ट हुए, उन्हें लगा कि कोई बड़ा खतरा है। हालांकि कुछ ही देर में सायरन की रिहर्सल का पता लगते ही शहरवासियों ने चैन की सांस ली। भिंड किला पर दो सायरन लगाए गए हैं। ये रेड अलर्ट जारी किए जाने पर बजाए जाएंगे।

इनकी आवाज सुनकर शहरवासियों को सुरक्षित स्थान पर घरों के अंदर रहने के लिए सचेत किया जाएगा। सायरन बजाए जाने के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव व सीएमओ यशवंत वर्मा मौजूद रहे। सायरन बजाए जाने के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव व सीएमओ यशवंत वर्मा मौजूद रहे। भिंड जिले में पुलिस जवान भी अलर्ट है। जवानों की छुट्‌टी निरस्त की जा चुकी है। रात के समय पुलिस बल द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है।

Next Post

भिंड में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तीन शिफ्ट में होगी निगरानी

Mon May 12 , 2025
भिंड: भिंड जिले में भी आपदा प्रबंधन संबंधी नियमों को आज सोमवार से प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संचालन आज सोमवार सुबह से शुरू कर दिया […]

You May Like