मुरैना में सिविल डिफेंस की तैयारी,क्षेत्र में सायरन लगेंगे

मुरैना: आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने विभागों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में सिविल डिफेंस तैयारियों की समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से विस्तृत योजना बनाने की बात की ताकि आवश्यक स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टॉक, फर्स्ट एड किट, मोटे अनाज और ईंधन की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करने और रिपोर्ट जिले को भेजने को कहा है। साथ ही, एनएसएस, एनसीसी और ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर सिविल डिफेंस वॉलंटियर तैयार किए जाएं।
कलेक्टर ने नगर निगम से दो सायरन और प्रत्येक नगर निकाय से एक-एक सायरन खरीदने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि ये सायरन ऐसी जगहों पर स्थापित किए जाएं, जहां 5 किलोमीटर के क्षेत्र में एक कस्बा पूरी तरह कवर हो सके। उन्होंने सीएमओ को कहा कि पुराने सायरनों को दुरुस्त रखें और नए सायरन क्रय कर अलर्ट सिस्टम मजबूत करें।

Next Post

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,शिवपुरी में दादी-पोते की मौत, 7 घायल

Mon May 12 , 2025
शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना […]

You May Like