एक पेड़ मां के नाम बीट मरहा में 101 पौधे रोपे, वन मंडल का लक्ष्य 25 लाख के करीब पूरा: सांसद राहुल सिंह 

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को बीट मरहा (मराहार) में 101 पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जपं अध्यक्ष प्रति.राजू कमल ठाकुर,कार्यक्रम सहयोगी सरपंच श्रीमति नीलेश नारायण कुशवाहा,नितयांश कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चटन धर्मेंद्र पटेल, पार्षद रघु श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि धीरज घारू, निज सचिव भागीरथ पटेल, नीलेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, श्याम विश्वकर्मा, सरपंच प्रति.सोनू ठाकुर, कृषणा पटेल, धीरेंद्र तिवारी, शिव शंकर पटेल, दीपक मिश्रा, जय हजारी, बृजेंद्र अहिरवार,अशोक पटेल, स्वप्निल प्यासी, राघवेंद्र कुशवाहा, खेमचंद कुशवाहा, कमलेश तुलसीराम, मुकेश खरे, रोहित जैन, जितेंद्र चक्रवर्ती, वेद दुबे, गोविंद पटेल के अलावा और भी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, ग्रामीण जन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

*बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है-सांसद राहुल सिंह*

इस अवसर पर सांसद मुख्य अतिथि राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। ग्रीष्मकाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से तालाबों तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। वहीं वर्षाकाल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्षा जल के संरक्षण के लिए कैच द रेन अभियान भी संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल का संग्रहण हो सके। उन्होंने कहा कि इन सभी अभियानों की वास्तविक सफलता तभी संभव है जब आमजन सक्रिय रूप से सहभागिता करें। उन्होंने ग्राम पंचायत मराहार में 101 पौधों के रोपण पर सभी ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

*डीएफओ ईश्वर जरांडे ने कहा 100 स्थलों पर पधारोपण का कार्य चल रहा है*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे ने बताया कि जिले में इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लगभग 100 स्थलों पर लगातार पौधारोपण का कार्य चल रहा है और अभियान अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

*बड़ा करने की जिम्मेदारी भी निभाएं-गौरव पटैल*

जिपं अध्यक्ष प्रति. गौरव पटेल ने लोगों से अपील की कि पौधा लगाने के साथ उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि प्रकृति और आने वाली पीढ़ी दोनों सुरक्षित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन रेंजर विक्रम चौधरी, देवेंद्र शुक्ला, डिप्टी रेंजर मयंक विश्वकर्मा, राकेश सरवरिया, हरिशंकर अहीरवाल, लच्छू अहीरवाल, ईश्वरकांत मिश्रा, रागिनी पाठक, साक्षी अवस्थी, मूल सिंह, प्रमोद शर्मा, असगर खान, संजय कुराड़िया, मनीषा गोंड, अंकिता कच्छवाह सहित अन्य वन मंडल स्टाफ की अहम भूमिका रही। मंच का संचालन अर्जुन कुशवाहा ने किया।

*श्मशान घाट की मांग*

अंत में मराहार सरपंच प्रतिनिधि नारायण कुशवाहा ने श्मशान घाट की मांग करने पर सांसद राहुल सिंह ने आश्वासन देते हुए डीएफओ और रेंजर को निर्देशित किया कि शमशान घाट के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर जमीन उपलब्ध कराए।

Next Post

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज

Sun Aug 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर काफी तेज हो गयी हैं। विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हालांकि कुल बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन अगले […]

You May Like