
भिंड। भिंड में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से भड़की आग से गन्ने के रस की गुमटी जलकर स्वाहा हो गई। दमकल एक घंटे देर से पहुंची। करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। भिंड शहर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक गन्ने के रस की गुमटी में अचानक आग लग गई। यह हादसा पशु अस्पताल के सामने ट्रांसफॉर्मर के नीचे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी गिरने के बाद आग भड़की और गुमटी जलकर राख हो गई।
