
इंदौर। पाटनीपुरा चौराहे पर स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और एक तरफ का यातायात बंद करवाया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
