दतिया में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हवन-भंडारा

दतिया: ऑपरेशन सिंदूर के तहत सफल एयर स्ट्राइक के लिए आज दतिया में लोगों ने हवन और भंडारे का आयोजन किया।परशुराम हनुमान मंदिर में दतिया रियासत के भंडारे के बाद महाराजा गोविंद देव सिंह के नेतृत्व में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और देश की रक्षा के लिए प्रार्थना की। गोविंद देव सिंह ने कहा कि दतिया में सदैव से राष्ट्र रक्षा के लिए धार्मिक आयोजन होते आए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान राष्ट्र गुरु स्वामीजी महाराज ने पीतांबरा पीठ पर हवन कर देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया गया है।

Next Post

टिकट रद्द करने पर पूरा धन वापस करेगी एयर इंडिया

Thu May 8 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर का महाराजपुरा एयरपोर्ट बंद किए जाने के बाद देश के सैन्य और रक्षा कर्मियों के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत जिन कर्मियों ने 31 मई 2025 तक एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की […]

You May Like