महिलाओं को 2500 रुपये देने के मुद्दे पर आतिशी विधायकों के साथ रेखा गुप्ता से मिलीं

नयी दिल्ली 24 फ़रवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधायकों के साथ महिलाओं से किए गए 2500 रुपये महीना देने के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके चैंबर में मिलीं ।
सुश्री आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “ कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा तो टूट गया, हम उम्मीद करते हैं कि आठ मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किस्त आ जायेगी। ”
विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विधायकों के शपथ के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होते ही सुश्री आतिशी के नेतृत्व में आम आम आदमी पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री से मिलने उनके चैंबर में पहुंचे। इस दौरान विधायकों के हाथों में तख्तियां थी, जिस पर लिखा था 2500 रुपये कब आयेंगे।

Next Post

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Mon Feb 24 , 2025
13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार इंदौर:शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग दो लाख रुपए की 13 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक एक्टिवा दोपहिया […]

You May Like