तरुण संघा जीती, वाटिका का दयनीय प्रदर्शन

नयी दिल्ली (वार्ता) तरुण संघा ने शुक्रवार को डीएसए प्रीमियर लीग के तेज तर्रार मुकाबले में वाटिका एफसी को 4-3 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए।

आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विजेता के लिए पी शांति कुमार सिंह और नींगोबम साना सिँह ने दो दो गोल जमाए। वहीं पराजित टीम के लिए उसके स्टार स्ट्राइकर आदित रघुनाथन ने दो गोल किए जबकि एक गोल विपुल सिँह ने किया। इस जीत के साथ ही तरुणसंघा ने 17 मैचों में 21 और वाटिका ने 19 अंक हो गये हैं।

इसमें दो राय नहीं कि दोनों तरफ के खिलाडियों ने तेज गति का खेल दिखाया। विशेषकर तरुण संघा ने पहले हाफ में दो गोलों की बढ़त बनाने के बाद खेल पर पकड़ मजबूत कर ली। मध्यातर के बाद पहली प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका एक्शन में नजर आई और दो बार बराबरी पाने में सफल रही। लेकिन वाटिका अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पा रही है। तीन गोलों का आदान प्रदान सौहार्दपूर्ण नजर आया। मैच का आखिरी और निर्णायक गोल करने वाले साना सिँह को कुछ साथी खिलाड़ियों ने चीयर किया लेकिन टीम प्रबंधन क्यों नाखुश लगा समझ नहीं आया। ऐसा लगा जैसे कि दोनों टीमें बराबरी का रिजल्ट चाहती थीं।

Next Post

बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज का तिमाही मुनाफा 134.09 प्रतिशत उछला

Sat Feb 8 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) फोर्ज्ड कॉम्पोनेंट निर्माता कंपनी बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीएफआईएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 25.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 134.09 प्रतिशत उछलकर 59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान […]

You May Like

Play sound