भिंड: रौन थाना क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य श्याम बिहारी बघेल के साथ फोन पर गाली-गलौज का मामला सामने आया है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब बघेल ने सोशल मीडिया पर भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह राजावत को बधाई दी। इस बधाई संदेश के बाद कुछ अज्ञात नंबरों से अज्ञात व्यक्तियों ने बघेल को फोन पर अपशब्द कहे। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र निवासी लहार बताते हुए धमकी भरी शब्दों में कहा कि घर से निकलने नहीं देंगे तुम रायकोट के रहने वाले हो। जूते मार-मार कर सही कर देंगे। ज्यादा बीजेपी की पोस्ट डाल रहे हो। ऐसा करना महंगा पड़ जाएगा।इसके बाद श्यामबिहारी ने रौन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल करने वाले और उसके एक साथी पर गाली-गलौज करने, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने और जातिगत वैमनस्य फैलाने का मामला दर्ज किया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196 और 296 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
