आखिरकार जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंच ही गया

पीथमपुर ( जिला धार)। विरोध के बावजूद जहरीले कचरे से भरे कंटेनर पीथमपुर पहुंचे गए हैं वही विरोध स्वरूप आज एक रैली निकाल कर ज्ञापन सोपा जाएगा भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है। इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है, जिसमें भाजपा-कांग्रेस के नेता, पीथमपुर बचाओ समिति और पीथमपुर रक्षा समिति ऑल ट्रेड यूनियन, स्कूला बच्चों सहित कई संगठनों का समर्थन मिला है।

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पटेल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, 10 पार्षद, एडवोकेट राजेश चौधरी, मुस्लिम नेता अकरम कुरैशी भी धरना स्थल पर मौजूद हैं।

337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे से भरे 12 कंटेनर बुधवार रात 9 बजे भोपाल से पीथमपुर के लिए रवाना किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी कंटेनर सुबह 4.20 बजे पीथमपुर के आशापुरा स्थित रामकी फैक्ट्री पहुंचे। यहां कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इसका विरोध तभी से शुरू हो गया था, जब इसके निष्पादन का काम रामकी एनवायरो को सौंपा गया था।

प्रदर्शन के लिए स्कूली बच्चे भी पहुंचे हैं

भारी विरोध के चलते पीथमपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल के तैनात किया गया है

Next Post

शुचि का चैलेंजर ट्राफी में चयन  इंडिया डी टीम में शामिल           

Thu Jan 2 , 2025
मंडला। मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले गये फाइनल मैच में बंगाल को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त करने के बाद मध्यप्रदेश टीम के 8 महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चैलेंजर ट्राफी के लिए हुआ जिसमें जबलपुर संभाग के मंडला जिले की […]

You May Like