भोपाल। हैदराबाद में आयोजित एक विशेष मुलाक़ात के दौरान अनंत टेक्नोलॉजीज़ के प्रबंध निदेशक डॉ. सुब्बाराव पवुलुरी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह सौहार्दपूर्ण भेंट दोनों के बीच तकनीकी सहयोग, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा के दौरान सम्पन्न हुई। इस […]
भोपाल एवं मध्य
बेगमगंज। निकटवर्ती सिलतिरा गांव से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो भारत की असली पहचान गंगा–जमुनी तहज़ीब को पूरे गौरव के साथ दिखाती है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यहां सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और संगीतमय कथा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है […]
पिपरिया। बीएलओ ड्यूटी से लौटते समय पिपरिया रेलवे स्टेशन के इटारसी छोर पर एक सहायक शिक्षक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल शिक्षक की पहचान सुजान सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर […]
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में कथित तौर पर एक बीएलओ की काम के दबाव के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। मंडीदीप में कल देर रात कथित तौर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में […]
मुलताई। मुलताई ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार साहू का शुक्रवार निधन हो गया था जो आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इनके निवास से शव यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुलताई के मोक्षधाम में पहुंची जहां पर इनकी दोनों बेटियां सजल […]
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने आज युवा मोर्चा और महिला मोर्चा में नए अध्यक्षों का ऐलान किया। श्याम टेलर को युवा मोर्चा और अश्वनी परांजपे को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री […]
रामपुर गुर्रा। थाना रामपुर गुर्रा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। घटना 21 नवंबर की है, जब फरियादी अनिकेत पुत्र सुरेन्द्र सिंह […]
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने शुक्रवार को समन्वित कार्रवाई करते हुए बरखेड़ा एफ सेक्टर में पद्मनाभ नगर के पास 80 फीट डीआरएम रोड से लगी अपनी भूमि पर बनाए गए अवैध ढांचे को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह और अपर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) […]
टीकमगढ़। नजर बाग मैदान में नूर मुहम्मद स्मृति अंतर्रज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सुभाष क्लब जतारा और ईगल क्लब टीकमगढ़ ने फाइनल में जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल सुभाष क्लब जतारा और असद क्लब टीकमगढ़ के बीच खेला […]