
रामपुर गुर्रा। थाना रामपुर गुर्रा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।
घटना 21 नवंबर की है, जब फरियादी अनिकेत पुत्र सुरेन्द्र सिंह राजपूत (26), निवासी ग्राम ग्वाड़ी खुर्द ने थाना रामपुर गुर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पीले रंग की TVS Raider (क्रमांक MP48ZA6824) घर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 146/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा थोटा, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, तथा एसडीओपी इटारसी
के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन पाल और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अपचारी बालक को पकड़ा और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। कार्रवाई में सराहनीय योगदान उप निरीक्षक विपिन पाल, थाना रामपुर गुर्रा सउनि अनिल शर्मा सउनि हर्षित मौर्य आर. 890 विजय अखंडे आर. 867 बृजलाल धुर्वे आर. 894 टीटू मर्सकोले का रहा।
