इंदौर। लंबे समय से जिस तेज बारिश का शहर में इंतजार किया जा रहा था, वो आज पूरा हो गया । करीब डेढ़ घंटे तूफानी बारिश हुई और पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर की कोई ऐसी सड़क और कॉलोनी नहीं बची, जो बारिश के पानी डूबी नहीं हो। हालांकि […]

सेंधवा। शुक्रवार को दिन भर हुई झमाझम बारिश ने सेंधवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से देर रात तक जारी रिमझिम और तेज बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भर गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर से लगी गोई नदी […]

नीमच. जिले के सुखानंद वन क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक तेंदुआ मुख्य सडक़ पर घूमता नजर आया है। एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह सडक़ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल सुखानंद जी धाम की ओर जाती है। इस मार्ग से महज 2 किलोमीटर की दूरी […]

सिंगोली। जाट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीपुरा तालाब का जलस्तर बढऩे से वेस्ट वेयर खोलने पड़े, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। इस भीषण जलभराव से घाटी क्षेत्र के करीब 200 बीघा खेत पानी में डूब गए। मक्का, […]

नीमच। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के फलस्वरूप वनांचल ग्राम पंचायत घसुंडी जागीर के ग्राम बरकटी, भोपतपूरा में लगभग 23 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर श्री परिहार ने कहा कि भारत पुन: सोने की चिडिया बन रहा […]

सीतामऊ। क्षेत्र में सोयाबीन फसल पर पीला मोजक वायरस का प्रकोप बढ़ने और अफलन की स्थिति निर्मित होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह डंग ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल फसल […]

बागली। वार्ड क्रमांक 15 की वृद्ध महिला सुशीला बाई महीकालीया की ईंधन संबंधी परेशानी का समाधान शनिवार को नगर पालिका महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव ने किया। उन्होंने स्वयं महिला के घर पहुंचकर गैस चूल्हा, टंकी, रेगुलेटर व नली प्रदान की। कुछ दिन पूर्व चंपा बाग के पुजारी राजेंद्र […]

नीमच। रेवली देवली गांव में सोयाबीन की फसल में पीला मौजेक रोग फैलने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एक घंटे तक पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन सर्वे कर नुकसान का मुआवजा एवं फसल बीमा दिलवाए, […]

(सुनिलयोगी)बागली। बागली जनपद क्षेत्र के अंतिम छोर पर सन 2000 में कुछ प्रबुद्ध वर्ग नागरिकों ने भारतीय संस्कृति और क्षेत्रीय संस्कृति को शिक्षा के रूप में देने का कार्य आरंभ किया हालांकि इन कार्यकर्ताओं की संख्या गिनती की है। लेकिन उनके द्वारा अभी तक 2000 से अधिक बच्चों को भारतीय […]

देवास: पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे के तहत कन्नौद आए इस दौरान उन्होंने खिवनी अभ्यारण के पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान कन्नौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय बैरागी ने अपने संपूर्ण खातेगांव कन्नौद विधानसभा की कांग्रेस परिवार द्वारा किए जा रहे […]