देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में नवीन माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि नवीन माइक्रोबायोलॉजी लैब के शुरू होने से जिला चिकित्सालय में कल्चर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह सुविधा निश्चित रूप से आमजन के लिए […]

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को अटेंड नहीं करने एवं समय-सीमा में उनका निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने गत समय-सीमा संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सीएम हेल्पलाइन पर […]

देवास। शहर में सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद सिविल लाइन अंडरब्रिज किसी खतरे से कम नहीं था। पानी इतना अधिक था कि रात में ही रास्ते को बैरिकेड्स लगाकर बंद करना पड़ा। इसके बावजूद मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन इसी जलमग्न रास्ते में पहुंच गया। […]

रतलाम। जिले के थाना बिलपांक अंतर्गत इमलीपाड़ा (पलाश) में उकेड़े पर पत्थर जमाने की बात को लेकर हुई पत्थरबाजी में एक बुजुर्ग की हत्या करने वाले तीन सगे भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता तिवारी की अदालत ने मामले का […]

रतलाम। माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमदी में मकान के पीछे प्लास्टर कराने और मचान बांधने की पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में युवक पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

रतलाम/जावरा। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 495 ग्राम एमडी ड्रग्स की खेप बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है। तस्करी में इस्तेमाल काले रंग की हुंडई क्रेटा कार भी […]

आलीराजपुर। विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध, उत्तरदायी नागरिकता और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” के तहत मंगलवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल, आलीराजपुर की छात्राओं ने थाना आलीराजपुर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को […]

सीतामऊ। सुवासरा विधानसभा की धरती से निकली संकल्प यात्रा ने दिल्ली के लाल किले तक परचम लहरा दिया।भाजपा नेता एवं पर्यावरण प्रेमी विनय जांगिड़ शर्मा के नेतृत्व में 13 अगस्त को ग्राम भरतपुरा से शुरू हुई 125 युवाओं की विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा 10 दिन में 800 किलोमीटर का सफर […]

गरोठ। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं उनके उत्थान के लिए मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 25 अगस्त से प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत गरोठ में जिला संस्कृत प्रशिक्षण में सबसे संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। श्रीमती अर्चना दवे ने […]

झाबुआ‌। शहर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व.) की जयंती, ‘मिलाद-उन-नबी’ का पर्व धूमधाम से एवं हर्षोल्लासपूर्वक तरीके से मनाया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस बाद मस्जिद में […]