श्योपुर: महाराणा प्रताप नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब घर के बाहर खड़ी एक ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार मालिक […]

सिंगरौली: एनसीएल निगाही परियोजना में एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कांटे (वजन माप स्थल) के पास कोयला लोड एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ देर तक कामकाज बाधित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि […]

इंदौर:आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खजराना पुलिस ने 5 सटोरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी मोबाइल के जरिए मैच की हार जीत पर दांव लगा रहे थे.पुलिस आयुक्त के निर्देशन में शहर में सट्टेबाजी पर सख्ती के आदेश के बाद खजराना पुलिस लगातार […]

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल-ओरछा-चंदेरी सेक्टर में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का राजकीय विमान तल पर शुभारंभ किया। इस पहल से प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पहले यात्री के रूप में श्री अवधेश प्रसाद […]

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है. शनिवार रात एक पक्ष की खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि छह किन्नरों ने उसके साथ मारपीट की, बाल काटे और उसके गुरु की […]

श्योपुर: जिले के टोंक-चिरगांव नेशनल हाइवे पर शनिवार को सोंईकलां के पास एक ढाई साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली। कम उम्र के कारण बच्ची अपने घर का पता या माता-पिता का नाम नहीं बता पाई। पुलिस ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे ‘वन […]

दतिया:चिरूला थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गांधारी तिराहे के पास सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भगवत वंशकार (45) पुत्र बृजलाल वंशकार निवासी ग्राम फूलरा, अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से एक शादी समारोह में […]

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी में पानी भरते समय टिल्लू में करंट आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुड़िया खान […]

खंडवा: पंधाना क्षेत्र के खोदरी गांव में शुक्रवार रात भेड़िए के हमले से दहशत फैल गई। हमले में तीन युवक घायल हो गए, जबकि भेड़िए ने दो बकरियों को मार डाला। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे विजय बारे गांव के पास तालाब किनारे गया था, तभी झाड़ियों में […]

सिंगरौली : ऊर्जानगरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान से आग बरसती नजर आ रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय […]