मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के ख़िलाफ़ अपनी टीम की जीत को मुकेश चौधरी को समर्पित किया है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को अपनी मां के निधन के बावजूद टीम की सफलता में अहम भूमिका […]

मैड्रिड, 24 अप्रैल (वार्ता) शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन आर्यना सबालेंका ने गुरुवार को मैड्रिड ओपन में अपना शुरुआती मैच जीत लिया। उन्होंने पेटन स्टर्न्स को 7-5, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। सबालेंका को शुरुआती सेट में बढ़त बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन […]

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि अधिकारी बीते युग की ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार नहीं कर सकते। उन्हें नागरिकों के साथ गुलामों की तरह नहीं, बल्कि गरिमा के साथ व्यवहार करना सीखना चाहिए। उनके […]

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी […]

कोलकाता 24 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों में से 110 सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा है कि दूसरे चरण में भी जोरदार जीत हासिल कर वह राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा […]

वाराणसी, 24 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘मॉनिटरिंग टीम’ का गठन किया है। यह टीम महिलाओं को जनसभा स्थल तक लाने […]

हरदोई 24 अप्रैल (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना रात्रि करीब डेढ़ बजे शोरूम मालिक […]

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन व्यक्तियों की रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिन्हें मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया था, जबकि वे वर्तमान विधानसभा चुनाव में निर्वाचन […]

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जीवन को बेहतर बनाने के लिए उसका युवा संगठन युवा कांग्रेस ने ‘बेहतर दिल्ली, संवाद, संघर्ष और समाधान’ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत मोहल्ला स्तर पर नागरिकों के साथ संवाद के लिए […]

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वे आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस लाइव कार्यक्रम के दौरान वे एक महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात साझा करेंगे। सीएम के इस ऐलान के बाद […]