सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र के भलैयाटोला बर्दियाडोल गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो वाहन खड़े दो दिन से ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर के बाद बोलेरो में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। बोलेरो में सवार सवारी […]

सीधी: तहसील कार्यालय रामपुर नैकिन के बाहर संचालित रजिस्ट्री लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं अर्जी नवीसों की दुकानों का एसडीएम विकास कुमार आनंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेक किया गया कि क्या सेवाएं किस रेट से दी जा रही है। सभी को रेट लिस्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।रजिस्ट्री […]

सिंगरौली: सरई क्षेत्र में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकानों पर प्रिंट एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विरोध और शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों […]

चितरंगी: देवसर अंचल में शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश और आंधी से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तूफान ने कई जगह भारी नुकसान भी पहुंचाया। सुबह करीब 4 बजे से चितरंगी और देवसर क्षेत्र में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगभग दो […]

रीवा: रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद एहतियातन नवजात शिशुओं को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट […]

सिंगरौली: वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ेरिया चढ़ाई के समीप देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घटना […]

सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र के इटमा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से सात गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही […]

सतना: गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी। पर्व को लेकर बुधवार को ही मस्जिदों, ईदगाहों और घरों में तैयारियां पूरी कर […]

सतना: नगर पालिक निगम सतना क्षेत्रांतर्गत चिन्हित 13 जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों पर वर्षा ऋतु से पूर्व कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश डॉ. शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि ऐसे भवन, जो बारिश के दौरान […]

सतना: जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर चौरहा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे वृद्ध को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की […]