इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी. आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि वायरलेस सेट तोड़कर सरकारी कार्य में भी बाधा डाली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि […]

इंदौर. शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अलग अलग मामलों में ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स बरामद कर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया […]

इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पिपलेश्वर […]

इंदौर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष को केंद्र में रखकर पूरे देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में इंदौर विभाग में लगने वाली बाल शाखाओं में आने वाले 5 से 10 वर्ष की आयु के शिशु स्वयंसेवकों का “नवसृजन” कार्यक्रम 1 अप्रैल […]

इंदौर: शहर में आपसी रंजिश और छोटे विवाद अब खतरनाक मोड़ लेते जा रहे हैं. हाल के दिनों में सामने आए मामलों में गाड़ी जलाने, जहरीला इंजेक्शन लगाने और बम फिंकवाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आरोपियों ने सुपारी देकर वारदात करवाई. पुलिस रिकॉर्ड में ऐसे चार मामले सामने […]

इंदौर: धार में जल संसाधन विभाग का एक अमीन पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है, जबकि वह कुल 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था।उप पुलिस अधीक्षक […]

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए साफ कहा कि किसी भी परेशानी में चुप न रहें, तुरंत पुलिस से संपर्क करें. इसी दौरान उन्होंने उम्मीद हेल्पलाइन 7701048800 जारी कर मदद का […]

इंदौर: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं. दोनों ही मामलों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हासलपुर में 20 वर्षीय अरुणा पति […]

खंडवा: सिलोदा गांव में एक पुलिया गड़बड़ी और लापरवाही की मिसाल बनकर सामने आई है। खेतों तक जाने वाले मार्ग पर बनी यह पुलिया अब तक तीन बार बनाई जा चुकी है, लेकिन हर बार पहली ही बारिश में ढह जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य […]

इंदौर: शहर में अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है. सिरपुर, कैलोद करताल और रेवती रेंज समेत कई इलाकों में चिन्हित कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर संबंधित थानों को भेज दिए हैं. पुलिस द्वारा इसी सप्ताह इन मामलों में एफआईआर दर्ज होने की […]