राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

जयपुर, 01 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पराग ने कहा कि यह जयपुर की आम पिच नहीं लग रही है और थोड़ी सूखी और पैची दिख रही है। उम्मीद है कि दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी। बिश्नोई इस मैच के लिए वापस आए हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हमारी टीम में आज कई बदलाव हुए हैं। मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, पतुम निंसका खेल रहे हैं। डेविड मिलर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। अशोक शर्मा भी खेल रहे हैं। विकेट अच्छी लग रही है और हमें चेज करने में कोई दिक्कत नहीं है। एट्टीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज काफी अहम है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

Next Post

चार गुना मुआवजा कानून की तिथि से लागू हो: दिग्विजय

Fri May 1 , 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को चार गुना मुआवजा देने के राज्य सरकार के हालिया निर्णय का स्वागत करते हुए इसे 1 जनवरी 2014 से लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र के भू-अर्जन अधिनियम 2013 में किसानों […]

You May Like