छतरपुर। जिले के ग्राम लहेरा में सोमवार देर शाम 35 वर्षीय किसान बालचंद कुशवाहा ने घर में रखी सल्फास की दवा खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अचेत अवस्था में नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही […]

कटनी। रीठी के समीप ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हें रीठी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग 2:00 बजे कटनी दमोह मार्ग में रीठी कैन नदी के […]

इटारसी। ईश्वर रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित जय जवान, जय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सेना के आधुनिक हथियारों और तकनीकों का अनुभव किया। राफाल, एल-70 एयर डिफेंस सिस्टम, शिल्का गन, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली और पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट करने के चलित मॉडल ने सभी का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी […]

नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय बायां जिला सीहोर की कबड्डी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से सबको चकित कर दिया। विद्यालय की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर किया और उप विजेता रही। उक्त प्रतियोगिता भेरूंदा में खेली गई थी। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को […]

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के ध्वजारोहण वाले जिलों में मामूली फेरबदल किया है। कैलाश विजयवर्गीय अब सतना की जगह धार और मंत्री राधा सिंह मैहर की जगह सिंगरौली में झंडावंदन करेंगे। जबकि सतना और मैहर में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

घुघरी । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 11 अगस्त को घुघरी तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, भारत सरकार, और मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित था, जिसे बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा को सौंपा […]

सीधी। जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनविश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें घरेलू विवाद, भूमि विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश […]

नैनपुर। इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 अगस्त 2025 से हुआ, जिसमें छह स्कूल टीमों — भारत ज्योति, ज्ञान ज्योति, विवेकानंद स्कूल, रेलवे स्कूल, शासकीय स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय — ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा। उद्घाटन अवसर पर नैनपुर नगर थाना निरीक्षक […]

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक मंत्री, एक-एक विधायक लूट व भ्रष्टाचार करने में लगा हुआ है जबकि हम ईमानदार विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। नतीजा पूरे प्रदेश में लूट-भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर पीएम नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर देश के प्रधानमंत्री नहीं […]

ग्वालियर। घर में सो रही महिला और उसके दो बेटों को सांप ने डस लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद परिजन ने झाड़-फूंक कराया। जिसके चलते इलाज में देरी होने से उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक महिला पिंकी (उम्र […]