
सीधी। जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनविश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें घरेलू विवाद, भूमि विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला फरियादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी गईं और मौके पर ही आदेश जारी किए गए। भूमि विवाद और पारिवारिक कलह से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। कई मामलों में अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान ही कार्रवाई शुरू की, जिससे यह प्रक्रिया पुलिस-जनता के बीच विश्वास का सेतु बन रही है।
