भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक की शुरुआत वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के अधिकांश सदस्य उपस्थित हैं। राष्ट्रभक्ति और एकात्मता के भाव के साथ आरंभ हुई इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत एवं विकासात्मक विषयों […]
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिजली का महत्व शरीर में प्राणों की समान है। जैसे समस्त गतिविधियों के संचालन के लिए शरीर में प्राण आवश्यक है, वैसे ही किसी भी राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए पर्याप्त विद्युत उपलब्धता आवश्यक है। प्रदेश में 60 हजार […]
सागर। बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुंदेलखंड विश्वकोश योजना समिति ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में बसे प्रवासी बुंदेलखंडी समाज के साथ संवाद स्थापित किया। यह ऑनलाइन संवाद श्रीनिवास लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, […]
सारनी। स्वर्गीय विजय खंडेलवाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल संचालन सराहनीय है. विगत 15 साल से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना एक ऐतेहासिक कदम है. उपरोक्त उदगार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रतियोगिता समापन अवसर पर व्यक्त किए है.स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा मे […]
इंदौर। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र-2 के वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में जनसंवाद का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। बाकि शिविरों की तरह इस शिविर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं पहुंचे और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद किया। शिविर में स्थानीय पार्षद एवं […]
अनूपपुर। खांडा गांव में सोमवार की रात को हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाया और वहां बंधे दो मवेशियों को मार डाला। इसके साथ ही खेतों में लगी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वर्ण गौरव […]
जबलपुर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल की, जिसका असर जबलपुर में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शहर के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और कई शाखाओं में ताले लटके रहे। इस दौरान […]
सिवनी। बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाघाट-सिवनी मुख्य मार्ग पर जेवनारा गांव के समीप सोमवार देर शाम को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई। […]
ग्वालियर। जिले के महाराजपुरा के सेंथरी गांव में श्रीरामजानकी गंगादास शाला ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए हैं। जमीन पहले से एक किसान जोत रहा था। इसी जमीन के बगल से लगी जमीन गुलाब सिंह गुर्जर और उसके साथियों ने खरीद ली। आरोप है […]
छतरपुर। बुंदेलखंड की पावन धरती एक बार फिर भक्ति और आस्था के महासंगम की साक्षी बनने जा रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गृह क्षेत्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने […]