कोलंबो, 05 सितंबर (वार्ता) श्रीलंका के उवा प्रांत में एला-वेल्लावेया मार्ग पर गुरुवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस […]

कंपाला, 05 सितंबर (वार्ता) युगांडा में पिछले चौबीस घंटों में खतरनाक बीमारी एमपॉक्स के कारण दो लोगों की और मौत होने से इससे मरने वालों का आंकड़ा 50 पर पहुंच गया। साथ ही 15 नए मामले दर्ज किए गए जिससे इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 8,001 हो […]

वाशिंगटन, 05 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी के पेंटागन को युद्ध मंत्रालय और रक्षा मंत्री को युद्ध मंत्री के नाम से जाना जाएगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नया कानून बनाने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत ये दोनों नाम बदल दिए जायेंगे। नया नाम रक्षा मंत्रालय, एक द्वितीयक […]

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ से प्रभावित होकर राहत शिविर में आये लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से आग्रह किया है। श्री केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को राहत शिविर का जायजा लेने के बाद पत्रकारों […]

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि शिक्षकों को सच्चा राष्ट्र-निर्माता माना जाता है। उन्होंने कहा, ”इस शिक्षक […]

नयी दिल्ली, 05 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के बच्चों के हक को भी चुरा रही है और सरकारी संस्थानों को रणनीति के तहत बंद कर शिक्षा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंप कर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर […]

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय समन्वित रूप से प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा […]

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर यहां एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। श्रीमती मुर्मु ने इस मौके पर कहा कि भोजन, वस्त्र और आवास की तरह शिक्षा भी व्यक्ति के सम्मान और सुरक्षा के लिए […]

नयी दिल्ली, 5 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिगरेट के मुकाबले बीड़ी पर जीएसटी कम रखे जाने पर बिहार को बीड़ी के साथ जोड़ने के कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई एक पोस्ट को लेकर विपक्षी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उस पर बिहार का अपमान करने का […]

ब्यूनस आयर्स, 05 सितंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी ने अपने आखिरी घरेलू विश्व कप क्वालीफायर में दो गोल दागे जिससे अर्जेंटीना ने गुरुवार को वेनेजुएला पर 3-0 से जीत हासिल की। आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता मेसी, जो वार्मअप के दौरान भावुक हो गए थे, ने 39वें मिनट में जूलियन […]