श्रीलंका बस हादसे में कम से कम 15 की मौत

कोलंबो, 05 सितंबर (वार्ता) श्रीलंका के उवा प्रांत में एला-वेल्लावेया मार्ग पर गुरुवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर है। बस में सवार यात्री एक समूह में थे और वे छुट्टियां मना कर वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दुर्गम इलाके में पुलिस, सेना, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे तक जारी रहा।

Next Post

शहर के बीच से बह रही वैशली नदी पहुँची खतरे के निशान पर, मुरार की बस्तियों को खतरा

Fri Sep 5 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के बीच से बह रही हुरावली वैशली नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुँच गया है। हुरावली, शिव कॉलोनी, शीतला नगर आदि बस्तियों को गंभीर खतरा निर्मित हो गया है। क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने यहां […]

You May Like